सोनभद्र

वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर सहित आयोजित किए गए कई कार्यक्रम

8 छय रोग से पीड़ित मरीजों को किया गया पोषाहार किट वितरित

दुद्धी, सोनभद्र। वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुपरिटेंडेंट डॉ शाह आलम अंसारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर सहित पोषाहार वितरण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ आलम ने स्वयं रक्दान करते हुए कहा कि 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस डे हेनरी डोनेट की जयंती पर प्रतिवर्ष मानया जाता है। इन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। यह है अंतरराष्ट्रीय संस्था है। उन्होंने कहा कि ब्लड देने से शरीर शरीर का खून फिल्टर होता है। अधिक से अधिक लोगों को ब्लड डोनेट करना चाहिए। सीएचसी में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) खुशबू, ब्लाक अकाउंट मैनेजर दीपक सिंह व एक मरीज के तीमारदार ने कुल 4 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर पधारे हिंडाल्को के ग्रामीण विकास विभाग व रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कुल 8 छय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषाहार किट भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लड बैंक अधीक्षक डॉ करुणानिधि, डॉ विनोद सिंह, डॉ स्मिता, डॉ प्रकाश चंद जायसवाल, अतुल सिंह, बीपीएम संदीप सिंह, बीसीपीएम सुनीता, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, रामसागर मौर्या, सीएचओ मधु, एलटी राकेश तिवारी, अखिलेश कुमार सिंह, रूबी वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आरंगपानी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया रानी दुर्गावती का शहादत दिवस दुद्धी मे दो लाइब्रेरी हुआ सील रानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया मीतापुर नदी मे तीन युवक डूबे लोगो ने किया हंगामा कई थानो की फोर्स मौके पर ससुराल मे दम्पति की मौत से सनसनी पति पत्नी का मिला शव ट्रक ने मासूम को रौदा मौके पर ही दर्दनाक मौत संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल
Download App