राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से ताल ठोक सकते है छोटेलाल खरवार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से ताल ठोक सकते है छोटेलाल खरवार। बसपा और अपना दल (एस )को छोड़कर किसी भी राष्ट्रीय दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैँ, न तो सपा और सिर्फ बसपा और अपना दल (एस) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। अपना दल (एस) के वर्तमान सांसद पकौड़ी लाल कोल को बदल कर दूसरे प्रत्याशी को लाने की सोच अपना दल (एस) हाई कमांड ने बना रखा था , क्यूंकि उनकी अपनी पड़ताल में पकौड़ी लाल कोल के जीतने की कत्तई संभावना नहीं है। उनके स्थान पर कई दावेदारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की परिक्रमा करना शुरू कर दी थी, लेकिन अंत में टिकट पकौड़ी लाल कोल की बहू रिंकी कोल को टिकट मिल गया।
बसपा ने धनेश्वर गौतम एडवोकेट को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है सपा (इंडिया गठबंधन) कुछ और दलों के प्रत्याशिओं के घोषणा का इंतज़ार कर रही है।
वहीँ दूसरी तरफ 2014 में राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूप मे छोटेलाल खरवार चुनाव लड़े, उनको 378211 वोट मिले वहीँ उनके निकतम प्रतिद्वंदी बसपा के शारदा प्रसाद को 187725 वोट मिले और सपा के पकौड़ी लाल कोल को 135966 वोट मिले थे, इस तरह कुंवर छोटे लाल खरवार ने भारी अंतर से जीत दर्ज किया था।
2019 के लोक सभा चुनाव मे राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र दलीय समझौते में अपना दल (एस) को दे दी गयी थी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पकौड़ी लाल कोल को अपना प्रत्याशी बनाया और वो भारी अंतर से चुनाव जीते। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र का चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला हैँ, अपना दल (एस) ने छानबे से विधायक रिंकी कोल को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन वो भी जनपद से बाहर की होने के कारण जीत की असमंजस स्थिति होगी, वहीँ 2014 में इसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ कर जीत चुके कुंवर छोटे लाल खरवार को अगर समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) ने अपना प्रत्याशी घोषित किया तो ये जीत दर्ज कर सकते हैँ क्यूंकि चकिया, चंदौली विधानसभा के, ये मूल निवासी नौगढ़ जनपद चंदौली हैँ और इनकी काफ़ी लोकप्रियता भी है वही जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुधी विधान क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) का मज़बूत संगठन है जिसका फायदा पार्टी प्रत्याशी को मिलना तय है। कुंवर छोटे लाल खरवार ने रॉबर्ट्सगंज सदर के मुसही चुर्क के भी स्थाई निवासी भी हैँ, ज़बकि अन्य दलों के घोषित बसपा और अपना दल (एस) के घोषित प्रत्याशी पड़ोसी जनपद मिर्ज़ापुर के हैँ। कुंवर छोटे लाल खरवार को यदि प्रत्याशी बनाया गया तो स्थानीय होने का पूरा पूरा लाभ मिलना तय है।



