सोनभद्र

यूपी झारखंड बार्डर पर आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) लोकतंत्र का महापर्व पर आगामी 13 मई को झारखंड राज्य के में होने वाले मतदान के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश का विंडमगंज व झारखंड बार्डर का निरीक्षण करने आज दोपहर लगभग 2:00 बजे पहुंचे डीआईजी आरपी सिंह ने बॉर्डर पर चेकिंग करने के लिए लगे बैरियर पर तैनात संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निगरानी करने हेतु कई पहलुओं पर निर्देशित किया। तत्पश्चात बार्डर से 10 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के नगर ऊंटरी थाना अंतर्गत 32 मन सोने से निर्मित बाबा बंशीधर का दर्शन करने के लिए रवाना हुए।
बॉर्डर पर निरीक्षण के दौरान डीआईजी आरपी सिंह ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जाना तथा मुडिसेमर ग्राम पंचायत में लगे बैरियर व थाने से सटे लगे बैरियर का सूक्ष्मता पूर्वक निरीक्षण किया। बार्डर पर लगे बैरियर पर निगरानी करने वाले संबंधित अधिकारियों से आने-जाने वाले वाहनों का संपूर्ण ब्यावरा से संबंधित रजिस्टर का मुआयना किया तथा कहा कि बार्डर क्षेत्र से आने वाले सभी गाड़ियों का गहनता के साथ निरीक्षण करें गाड़ी पर कितने लोग थे, कहां से आ रहे थे, और कहां जा रहे हैं तथा जाने का क्या उद्देश्य है इन सारी बातों का रजिस्टर में उल्लेख होना अति आवश्यक है साथ ही साथ असामाजिक तत्वों पर भी गहन निगरानी रखने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव सहित कई इंस्पेक्टर व दरोगा मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App