सोनभद्र

अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, ईलाज के दौरान हुई मौत

(मु o कलाम ) बभनी थाना क्षेत्र के बैना गाँव के हीरालाल पुत्र भुखू उम्र करीब 40 वर्ष अपने समधी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि लिलासी दुद्धी रोड़ के मुरता गाँव में रविवार को शाम पांच बजे नाले के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। साथ में पत्नी रेखा देवी ने राहगीरों को रोककर घटना की सूचना दी। सूचना पर स्वजनों ने पहुँच कर घायल हीरालाल को दुद्धी प्राइवेट अस्पताल में ले गये जहाँ से उपचार के बाद राबर्ट्सगंज सहारा अस्पताल के लिए ले जाया गया वहाँ से भी वाराणसी के लिए भेज दिया गया। जहाँ स्वजनों ने मेक्सवेल अस्पताल वाराणसी में ईलाज के दौरान सोमवार को सुबह 9 बजे मौत हो गई। मौत की सूचना गाँव में शाम पांच बजे पता चला तो हर एक व्यक्ति की भीड़ मृतक हीरालाल के घर जमा होने लगी। मृतक के पांच बच्चों में तीनलडके तथा दो लडकी अनाथ हो गये। मृतक अपने गाँव में राज मिस्त्री का मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक का स्वभाव मिलनसार तथा हसमुख स्वभाव का था। शव को घर आने के बाद बड़ा भाई अमरजीत ने बताया कि दुद्धी कोतवाली को पोस्टमार्टम कराने के लिए सूचना दी गई है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App