सोनभद्र

बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)। जुगैल थानाक्षेत्र के हरसा में बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को निजी साधन से चोपन सीएचसी सेंटर लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों गंभीर का प्राथमिक इलाज़ किया। एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक भहरहरी में बन रहे गेट में मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही हर्षा गांव पहुंचे की भहरहरी की तरफ से आ रही बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दिनबन्धु (36) पुत्र सुखनन्द पाल अवई सलखन की मौके पर ही मौत हो गई।
विजेन्दर (35) पुत्र जोखु पाल निवासी विसेषर पुर नौगढ घायल हो गया। जबकि
आशुतोष पटेल (32) पुत्र पंचवटी अवई सलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज़ के लिए निजी साधना से चोपन सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज़ के बाद आशुतोष को बेहतर इलाज़ के लिए जिला संयुक्त अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। वही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि जुगैल थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। एक ही बाइक पर 3 लोग सवार थे। तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। एक कि मौत हो गई है। 2 गंभीर रूप से घायल हो गए है। गंभीर घायलों में से एक कि हालात गंभीर है। जिसे प्राथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है। जबकि एक घायल को प्राथमिक इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जो चोपन से भरहरी काम करने जा रहे थे
जो बोलेरो भरहरी से आरही थी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App