सोनभद्र

दुद्धी विधान सभा में दुबारा पताका लहराने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता

दुद्धी, सोनभद्र। जीत का सेहरा एक बार पहन चुकी भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत पर दुद्धी विधान सभा को खोना नही चाहती। इस वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए भाजपा उम्मीदवार श्रवण गोंड आदिवासियों के बीच पहुँच कर दुद्धी विधानसभा उपचुनाव की सीट पर दुबारा जीत दर्ज कराकर भाजपा के झोली में डालना चाहते हैं। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी दमखम लगाई हुई है। दुद्धी ब्लॉक के धुमा गांव निवासी श्रवण गोंड संघ के पूर्णकालिक स्वयं सेवक रहे हैं। जिला प्रचारक के अलावा उन्होंने सेवा समर्पण संस्थान के विभाग संगठन मंत्री के रूप में भी काम किया है। दुद्धी सीट का आरक्षण जनजाति के लिए होने के बाद से ही श्रवण सिंह गोंड को उपचुनाव में उन्हें मौका दिया गया है। श्रवण गोंड दिन रात एक कर समूचे विधानसभा में आदिवासियों के बीच पहुँच कर पुराने नेताओं को आदिवासी हित की तमाम योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर समर्थन लेने हेतु प्रयासरत हैं।

आदिवासियों के हितैषी रहे श्री श्रवण जी सबसे ज्यादा आदिवासियों में पैठ बनाकर आदिवासी समाज के उत्थान हेतु हर संभव प्रयास करने का वादा कर रहे हैं। भाजपा सरकार की आदिवासियों की हितों वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए जीतने के साथ कई अन्य आदिवासी हित की योजनाओं को सरकार के पटल पर रख अमलीजामा पहनाने का आश्वासन दे रहे हैं। विंढमगंज क्षेत्र के आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले श्री गोंड का दुद्धी, म्योरपुर और बभनी क्षेत्र के आदिवासी समाज द्वारा गहरा समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App