सोनभद्र

कनहर नदी में डूबने से महिला की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक महिला की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। वृहस्पतिवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे अनिता 35 पत्नी गोपाल निवासी टेढ़ा महुआ फल

बीनने गई थी। सुबह करीब सात बजे कनहर नदी में नहाने लगी। नहाते समय ही महिला गहरी खाई में चली गई। पानी की गहराई का अंदाजा न होने से वह डूब गई। जिससे महिला की मौत हो गई। उक्त घटना महिला के साथ गए एक छोटा बच्चा ने देखते ही दौड़ते हुए परिजनों को बताया। परिजनों ने आनन फानन में नदी से किसी तरह बाहर निकाला तबतक अनिता की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अनिता के तीन बच्चे हैं। बड़ी बिटिया चंदा 17, अरविंद 15, गोबिन्द 14 है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App