सोनभद्र

उर्जांचल के पत्रकारों को स्थानीय परियोजना मे चिकित्सा व आवास की सुविधा मिले- आर पी सिंह

अनपरा/सोनभद्र मजदूर दिवस के अवसर पर उर्जांचल के श्रमजीवी पत्रकारों ने होटल श्री राम इंटरनेशनल में एक बैठक कर पत्रकारों की सुरक्षा के साथ स्थानीय परियोजना अस्पताल में चिकित्सा व आवास देने को लेकर अपनी अपनी बात रखी। जिसमे एनसीएल, एनटीपीसी, हिंडाल्को आदि परियोजनाओं में संवेदना के आधार पर जरूरत पड़ने पर पत्रकारों को सुविधा प्रदान करने पर बात रखी गई। आगामी दिनों में सयुक्त मांग पत्र के माध्यम से पत्र सौपेगे। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के वरिष्ठ सदस्य पत्रकार आर पी सिंह ने कहा श्रमजीवी पत्रकार कम सैलरी में 24 घंटे काम करना पड़ता है, रात में घटना हो या दिन में ठंड गर्मी बरसात में लगातार काम करना पड़ता है। श्रमिकों को काम का समय होता है,पर पत्रकारों का कोई समय नहीं होता है। जनहित हो या परियोजना हित सबके लिए कार्य करते है पर पत्रकारों को कभी दुख सुख पड़ने पर परियोजना हो या आम जनमानस मुंह मोड़ लेते है। आज अखबार चलाने वाले मालिक पत्रकारों को ठेका पर रखने का कार्य कर रहे हैं। ताकी उनको तनखाह देना न पड़े।उन्होंने कहा पत्रकारों को सहायता व टोल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। पत्रकारों को स्थानीय परियोजना में संवेदना के आधार पर मदद होनी चाहिए। उनके परिवार को कभी जरूरत पड़ने पर सहयाता मिले। इस अवसर पर जी एस तिवारी,आनंद गुप्ता, चंद्र प्रकाश उपाध्यक्ष, अजय द्विवेदी, दरोगा देव यादव, गोविंद मिश्रा, रंग बहादुर यादव, उमेश खरवार, जेपी सिंह, गजेंद्र गुप्ता, अशोक गोयल, रोशन शर्मा, सहित दर्जन भर पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App