सोनभद्र

कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मे फरार दो शातिर गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता)कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मे फरार दो शातिर गौ तस्कर को किया गिरफ्तार। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-57/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम,1986 में वांछित 2 शातिर गौ तस्कर हाफिज पुत्र अजीमुद्दीन निवासी इस्लामनगर पड़रछ कुड़वा कोन,राजनाथ पासवान पुत्र सम्पत निवासी खेमपुर कोन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग सस्ते दामों पर गोवंश को को मध्यप्रदेश व इलाहाबाद के बार्डर व अन्य स्थानों से खरीदकर उंचे दामों पर बध करने हेतु झारखण्ड व बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल में जगह-जगह पर बेच देते हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 रविन्द्र प्रसाद थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 संजय चौहान थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 शहनवाज सिद्दीकी थाना कोन जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 देवीदयाल गौतम थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App