सोनभद्र

सलैयाडीह में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सलैयाडीह गांव में कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।यह तो गलिमत रहा कि ट्रक चालक बाल बाल बच गया नही तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था। मौके पर मौजूद ट्रक ड्राइवर इलाहाबाद निवासी आजाद के अनुसार ट्रक पर कोल्ड्रिंक, पानी बोतल व फ्रूटी लोड थी जिसे इलाहाबाद से लेकर विंडमगंज क्षेत्र में डिलीवरी के लिए ट्रक आ रहा था कि सलैयाडीह गांव में अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के किनारे पलट गया।जिससे ट्रक पर लोड कोल्ड ड्रिंक सामान भी बिखर गए। यह गनीमत था कि सुबह का वक्त था तथा आगे पीछे या पास पड़ोस में गाड़ियां नहीं थी नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App