सोनभद्र

जंगली सुअर के हमले में अधेड़ की मौत एक जख्मी वन विभाग से मुआवजे की माँग

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमना गाँव टोला समथरहवा में शुक्रवार दोपहर में जंगली सुअर के हमले से एक अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार शोभा हरिजन पुत्र बसंत हरिजन उम्र लगभग 46 अपने घर से कुछ दूर अपने भाई के साथ खेत मे ईंट पथाई कर रहा था कि इसी बीच जंगल से पानी की तलाश में नदी की ओर जा रहा जंगली सुअर हमला कर दिया। सुअर के हमले से घायल अधेड़ शोभा मौके पर ही खून से लथपथ हो गया सुअर का हमला देख शोभा का भाई रामसूरत उम्र 35 भी मौके पर छुड़ाने के लिए दौड़ा तो आक्रोशित सुअर ने उसपर भी हमला कर दिया हमले में रामसूरत के पैर और हाथ मे चोट आई ग्रामीणों की मदत से परिजन तत्काल पहले बीजपुर एक प्राइवेट क्लिनिक दोनों को लेकर गए जहाँ प्रथम उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल शोभा को एनटीपीसी के धन्वन्तरि हॉस्पिटल रेफर कर दिया और रामसूरत का प्रथम उपचार के बाद छोड़ दिया गया परिजनों ने बताया कि धन्वन्तरि हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने देखते ही शोभा को मृत घोषित कर दिया।उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा कर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गयी।इधर परिजनों ने वन विभाग से मौका मुआयना कर हमले में मृत परिवार को समुचित मुवावजा की माँग की है।इस बाबत एसडीओ वन विभाग रेणुकोट भानेन्द्र सिंह ने कहा कि सुअर के हमले से मौत में मुवावजा का प्राविधान नही है।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App