सोनभद्र

आदिवासी समाज की जल, जंगल जमीन का सौदा कर रही भाजपा सरकार

आदिवासियों के विरोध को दरकिनार कर लोकसभा में नया विधेयक किया गया पा

इंडिया गठबंधन के संविधान बचाओ सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने भरी हुंकार

दुद्धी, सोनभद्र। इंडिया गठबंधन की संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को स्थानीय टाउन क्लब का खेल मैदान पर भाकपा माले के तहसील प्रभारी बीगन राम गोंड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व आदिवासियों का कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा का हिंदू मुस्लिम सिर्फ दिखावा है, असली दुश्मन तो आदिवासियों की है। नागालैंड से लेकर सीधी मध्य प्रदेश, झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में कई जगह आदिवासियों के साथ जो जुल्म और अन्याय हुए हैं वह असहनीय है। आदिवासियों की जल जंगल और जमीन को पूंजीपतियों को सौंपने के लिए आदिवासियों के विरोध को दरकिनार कर नया विधेयक लोकसभा में पास कर दिया गया। इससे वन अधिकार कानून निष्क्रिय हो गया। उन्होंने आदिवासियों को चेताते हुए कहा कि 5 किलो चावल देकर आपके जल जंगल जमीन सहित संविधान बदलकर आपके अधिकारों को सरकार हनन करना चाहती है। इसलिए चुनाव में इस बार प्रदेश व देश में सत्तासीन भाजपा सरकार को बेदखल करना है। इसके लिए यहां से वचनबद्ध होकर जाइए।

अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार पर संविधान बदलने व आदिवासी समाज की कट्टर दुश्मन करार देते हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इन्हें हराने के आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण ने किया। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के संयोजक प्रभु सिंह एड, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, राज कमेटी सचिव भाकपा माले सुधाकर यादव, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा ओबरा सुनील सिंह गोंड, सपा नगर अध्यक्ष गौस मुहम्मद खान, अविनाश कुशवाहा पूर्व एमएलए, विजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्यागी, गोपाल स्वरूप पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महामंत्री सपा सईद कुरेशी, अंगूरी बानो विधानसभा अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष निरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिरझन पनिका, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजित तिवारी, कांग्रेस पूर्व विधान सभा प्रत्याशी व प्रधान गंभीरा प्रसाद, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर यादव, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामशंकर यादव, जिला सचिव सपा रामनारायण गोंड, जिला सचिव सपा बुद्धिनारायन यादव, मेराज अंसारी, नवल जायसवाल, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड आम आदमी पार्टी राकेश भारती, बबलू चतुर्वेदी, राम मनोहर नोर्के, जोन प्रभारी सुमेर सिंह गोंड, वेद प्रकाश अग्रहरि, आशा रावत, सरोजा देवी, चंद्रदेव पाल, अवधेश मिश्रा, मानसिंह गोंड, मयंक पटेल, विनोद सिंह, जमुना यादव, फुलकेश्वर खरवार सहित भारी संख्या में आदिवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टास बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ...
Download App