सोनभद्र

6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया मचा हड़कंप

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में खेत में 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और रिट्ठी बंधा जलाशय में छोड़ दिया।

वन विभाग के अनुसार मझिगवां मिश्र गांव मे आवासीय बस्ती में खाली पड़े खेत मे एक मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणो ने मगरमच्छ को दया मिश्रा के घर के पास खेत में देखा तो मौके पर मगरमच्छ देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणो ने मगरमच्छ मिलने की सूचनान फोन पर वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा वन दारोगा राजन मिश्र, वन दारोगा अमलेश यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा और ओमप्रकाश पाल की टीम मौके पर पहुची।करीब डेढ़ घंटे तक प्रयास के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और गाड़ी पर लादकर मगरमच्छ को रिट्ठी बंधा ले गए। वन विभाग की टीम ने रिट्ठी बंधा जलाशय में मगरमच्छ को सुरक्षित छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि मझिगवां मिश्र गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब 6 फीट है।मगरमच्छ को रिट्ठी बंधा जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि नदी तालाब सूखने से उसमें प्रवास करने वाले मगरमच्छ पानी की तलाश में ग्रामीण इलाकों में जा सकते हैं इसलिए लोग सतर्क होकर रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार
Download App