सोनभद्र

बार बार 33 केवीए लाइन बन्द होने से बिजली संकट में जूझ रही जनता

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) डाला से चोपन सबस्टेशन के लिए आने वाली 33 केवीए मेनलाइन में रात दिन ताबड़तोड़ फाल्ट तो कभी दिन में बार बार ट्रिपिंग से सबस्टेशन से जुड़े लाखो बिजली उपभोक्ताओं के समक्ष बिजली का बड़ा संकट उतपन्न हो गया है। भीषण गर्मी में कई कई घंटो तक बिजली बन्द होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बताया जाता है फाल्ट और ट्रिप होने के पीछे कारण क्या है इसको लेकर बिजली कर्मचारी खुद असमंजस में हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने का सिलसिला पिछले पखवाड़े से चल रहा है। बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा को दूर करने के प्रति जेई सहित एसडीओ ओबरा गम्भीर नही हैं। रात हो या दिन घरों मे अंधेरा ऊपर से पेयजल संकट उमस भरी गर्मी के कारण उपभोक्ताओं का महकमे के खिलाफ पारा चढ़ता जा रहा है।बताते हैं बिजली कब आएगी और कब चली जायेगी इसका रोस्टर भी ध्वस्त हो चुका है। आगामी लोक सभा चुनाव में पोलिंगबूथ तक बिजली आपूर्ति बिभाग कैसे करेगा यह बिजली वितरण कर्मचारियों अधिकारियो के लिए चुनौती बना हुआ है। आलम यह है कि बिजली के अभाव में संचालित दर्जनों परिषदीय स्कूलों सहित निजी संस्थानों में पानी की टँकीया शो पीस बनी हुई है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई चौपट हो रही है घरों सहित विद्यालयों में लगे पंखे लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। बिजली आपूर्ति कब शुरू होगी यह बताने के लिए कोई फोन तक नही उठा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App