सोनभद्र

तमंचा कारतूस के साथ आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) तमंचा कारतूस के साथ आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र यशवीर सिह महोदय द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध जनपद में चलाये
जा रहे लगातार अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन शांतपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु वांछित, वारण्टी, गोवंश तस्कर, द्रव तस्कर
अवैध असलहाजात की गिरफ्तारी बरामदगी के क्रम में उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र मय हमराहियान हे0का0 रामनिधि, हे0का0 अवधेश यादव के मय सरकारी वाहन यूपी 64 जी 0280 के रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे कि गोटीबांध साड़सोत तिराहा के पास वाहन चेंकिग के दौरान सोनबरसा की तरफ से
पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर रास्ता बदलकर भागने लगा कि शंका होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । जिसने अपना नाम बबुन्दर उर्फ गोपी पुत्र काशीनाथ उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी ग्राम झड़पी गोटीबांध थाना रायपुर बताया । बबुन्दर के बताने के बाद तलाशी से उसके पास एक नाजायज तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बबुन्दर पहले भी नाजायज तमंचा और कारतूस रखने के जुर्म में जेल जा
चुका है। नाजायज तमंचा व कारतूस की बरामदगी होने पर उ0नि0 आशुतोष राय द्वारा नियमानुसार उसकी गिरफ्तारी की
गयी जिसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App