सोनभद्र

अज्ञात कारणो से लगा आग

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना अंतर्गत सिंदुरिया गांव में दो घरों के बीच मौजूद बसखाडी (बांस के पेड़) के पेड़ में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने पर कुछ ही दूरी पर मौके पर मौजूद लोगों ने आग की लपटों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस वजह से लोग इक्क्ठा होने लगे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आग लगने की सूचना चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह को दी गई। तो तुरंत फायर ब्रिगेड और चोपन थाना पुलिस आग लगने वाली जगह पर पहुंच गये। कुछ ही समय बाद दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। कुछ घण्टे की देरी होती तो एक बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता थम क्योंकि जिस जगह आग लगी थी उसकी अगल-बगल दोनों तरफ मकान स्थित है साथ ही सामने इंडियन गैस एजेंसी का गोदाम है। अगर आग विकराल रूप लेता तो घर और गोदाम को जद में ले लेता। जिस वजह से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन लोगों और फायर ब्रिगेड की ततपरता ने आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ी घटना होने से बच गई। मौके पर मौजूद अक्षित चौबे ने बताया उनके दोनों घर के बीच बसखाडी में आग लगी थी। हालांकि फायरब्रिगेड के आ जाने से आग पर काबू पा लिया गया है। समय से आग बुझने की वजह से कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी किसी को नही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App