सोनभद्र

मिलावटी पेट्रोल को लेकर ग्राहकों ने किया हंगामा, फिलिंग स्टेशन सीज

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के रामनगर रोड स्थित रविवार की सुबह उपभोक्ताओं ने मिलावटी पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन स्वामियों को समझा-बुझाकर जांच का आश्वासन दे मामला शांत कराया।
सुबह करीब 8 बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों की तेल भराने के बाद गाड़ियां स्टार्ट नही हो रही थी। उस समय लोगों को शक होने पर पारदर्शी बोतल व जेरीकेन में अलग से तेल लिया। तेल में आधा से ज्यादा पानी देखते ही उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। लोग लामबंद होकर पेट्रोल पंप नारेबाजी और हंगामा करने लगे। दर्जनों बाइक सवार ने पेट्रोल की जगह पानी भरने की शिकायत करते हुए भारी आक्रोश जताया। ग्राहक अखिलेश कुमार निवासी झारोखुर्द 300 का पेट्रोल, हीरालाल यादव गुलालझारिया 50, सुल्तान अहमद रामनगर 260, पीयूष अनजाना दुद्धी 200, अनूप कुमार झारोकला 210, अख्तर आलम बैरखड़ 110, शिवकुमार दुद्धी 500 ने पेट्रोल भरवाए थे। कुछ लोग पेट्रोल भरवाकर चले गए, लेकिन रास्ते में कुछ के वाहन सीज हो गए। जब मिस्त्री को दिखाया तो पता चला कि टंकी में पानी भरा है। ऐसे में पेट्रोल पम्प पर लोग अपने खराब वाहनों को लेकर आते रहे। पेट्रोल पम्प पर भीड़ लग गई। लोगों ने पेट्रोल के साथ पानी डालने की शिकायत की। कई उपभोक्ता बोतल में निकाले तेल को लेकर पहुँच गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पेट्रोल पम्प पर पुलिस बुलानी पड़ गई। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह पहुँच कर मामले को शांत कराया। कोतवाल दुद्धी ने उक्त जानकारी उपजिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय को दिया। सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर पहुँच कर विधिक कार्यवाही में जुट गये।

सप्लाई इंस्पेक्टर दुद्धी निर्मल कुमार ने बताया कि सभी नोजल के साथ पेट्रोल पंप सील किया गया है। जब तक जांच रिपोर्ट नही आ जाती तब तक पेट्रोल पंप बंद रहेगी। उपभोक्ताओं के सभी वाहनों की मरम्मत खर्च वहन के लिए पम्प संचालक से कही गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App