सोनभद्र

सड़क हादसे में लगी भीषण जाम

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की भोर में हुए हादसे के बाद लंबा जाम लग गया, जाम की वजह से हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई, जाम लगा होने की वजह से वह अपने काम पर नहीं जा सके और बीच रास्ते से उन्हें वापस होना पड़ा। बुधवार की देर शाम एक हाईवा कोयला लेकर रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी इस दौरान रनटोला गांव के समीप आर वाई सिंह पुलिया के पहले ही वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना स्थल के बगल में ही गुरुवार की भोर में लगभग 5 बजे एक दूसरा ट्रेलर सरिया लेकर बोकारो से सिंगरौली जा रहा था ट्रक चालक अटल यादव निवासी आजमगढ़ ने बताया कि उसका ब्रेक फेल होने की वजह से इस स्थान पर वह बैक होकर उसका वाहन आड़े-तिरछे हो गया। दुर्घटना स्थल पर कम जगह होने के कारण छोटे वाहन धीरे-धीरे आगे निकल रहे थे किंतु बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे थे वही एक और छोटी ट्रक भी आकर फस गई जिससे हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई। इस दौरान पहुंचे रेणुकूट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने क्रेन की सहायता से पहले फंसी हुई छोटी ट्रक को निकाला जिससे छोटे वाहनों और मिनी बसों के आने-जाने का रास्ता खुल गया। इस दौरान पुलिस अन्य दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी हटाने के प्रयास में लगी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार