सोनभद्र

अकीदत के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रमजान माह की समाप्ति के अवसर पर गुरुवार को बीजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों एवं उनके परिजनों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की ।नमाज की समाप्ति के पश्चात् उसमे शामिल सभी मुस्लिम भाइयों एवं बच्चों ने जहाँ मस्जिद में उपस्थित सभी से बारी बारी गले मिलकर उन्हें ईद पर्व की बधाइयाँ दी वहीं अल्लाह से अपने अपने परिजनों एवं देश की सलामती के लिए दुआएँ भी माँगी। मस्जिद के बाहर निकलकर नमाज अदा करने वाले सभी मुश्लिम भाइयों ने बाहर खड़े अन्य समुदाय के लोगों से गले मिलकर भारत देश की

एकता का परिचय दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने मय हमराह थाने के पुलिस कर्मियों को सभी मस्जिदों पर तैनात कर रखा था। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण शांतिनगर, एनटीपीसी रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर, ग्राम सभा जरहाँ के टोला राजो एवं खम्हारियां में मौजूद मस्जिदों पर ईद की नमाज शांति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण में पढ़ी गयी। ईद मिलन समारोह के दौरान गंगा यमुना तरजीह की मिशाल देखने को साफतौर पर दिखी। बीजपुर की गुलशने

रजा कमेटी के सभी सदस्य सभी लोगो के कार्यो में मदद के लिए लगे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौलाना शाहनवाज,सदर हाजी खलील,नेसार अहमद,सलीम खान,नसीम अख्तर, बाबा सलीम,नेजाम कुरैशी, अप्सरा मास्टर, मो.अफरोज यूनुस कुरैशी, तौफीक कुरैशी, अब्दुल हमीद आदि के साथ साथ सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार