सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में नवागत अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन का भव्य स्वागत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता ) एनटीपीसी रिहंदनगर परियोजन के नवागत अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन का रिहंद परियोजना में प्रथम आगमन पर भारतीय मज़दूर संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया । तालचर से स्थानांतरित होकर बुधवार की देर शाम मानव संसाधन विभाग के प्रमुख बृज किशोर पांडे का एनटीपीसी रिहंद परियोजना में प्रथम बार आगमन हुआ। सूचना पर आवासीय परिसर स्थित शिवालिक अतिथिगृह पहुंच कर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया I अभिनंदन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश राय महामंत्री एस.एन.पाठक द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्त्ता सुनीत मिश्रा,गुलशन कुमार, अमित शाह, पिंटू कुमार उपस्थित रहे।गौरतलब हो कि रिहंद के अपर महाप्रबंधक मानवसंसाधन जाकिर खान का पिछले दिनों एनटीपीसी परियोजना लारा छत्तीसगढ़ के लिए स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर नए अधिकारी बृजकिशोर पांडेय ने कार्य भार ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार