सोनभद्र

युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विंढमगंज सोनभद्र( सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के पकरी गांव में महाराष्ट्र कमाने के लिए निकले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसका शव गांव में पहुँचते ही हाहाकार मच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आनन्द कुमार पुत्र दुर्जन राम उम्र लगभग 38 वर्ष ग्राम निवासी पकरी, बिगत 2 अप्रैल को महाराष्ट्र के पुणे काम करने के लिए निकला था। 6 अप्रैल को पुणे पहुँचने पर अचानक आनन्द की तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सहयोगियों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। धीरे धीरे तबियत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई। मंगलवार की अलसुबह युवक का शव गांव पहुँचते की परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

इस मामले में ग्राम प्रधान पकरी ज्वाला प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक के घर में पत्नी के अलावा तीन लड़की तथा दो लड़के है। मृतक ही घर का कमाऊ लड़का था, उसके मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App