सोनभद्र

छात्र-छात्राओं ने निकली मतदाता जागरूकता रैली

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज विंढमगंज में आज चुनाव अधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली अभियान के अंतर्गत प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय परिसर से होते हुए रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्टेशन रोड थाना तिराहा हलवाई चौक बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर के आबादी वाले क्षेत्र में नारा लगाते हुए रैली निकाला। बच्चों ने के द्वारा जागरूकता के क्रम में नारे लगाए जा रहे थे “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” “जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है” “लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना मत का अपना अधिकार, के द्वारा मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए आदि नारों से मतदाताओं को प्रेरित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के अलावा शिक्षक राजेश तिवारी, जिलाजीत चौरसिया, अखिलेश चंद्र द्विवेदी, अनिल विश्वकर्मा, उदित नारायण, चंदन कुमार प्रजापति, दिनेश मणि त्रिपाठी, रत्नेश कुमार सिंह, विजय नारायण यादव, शंभू नाथ आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App