सोनभद्र

Sonbhadra News: विभागीय लापरवाही से एक और बिजली कर्मी की मौत एक्सियन,एसडीओ जेई पर केस दर्ज

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) नधिरा सबस्टेशन के स्विच यार्ड में 33 केवीए मेनलाइन का फ्यूज किट लगाते समय रविवार की देर शाम एक बिजली कर्मी की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि दो दिन पहले निरीक्षण करने पहुचे नधिरा सबस्टेश पर पिपरी एक्सीयन सुजीत गुप्ता के मौखिक आदेशानुसार उपकेंद्र पर तैनात टीजीटू आपरेटर प्रदीप गुप्ता उम्र 44 पुत्र शिवप्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बैना थाना बभनी फ़्यूज किट लगा रहा था।

इसी दौरान ऊपर से जलकल फीडर नमामि गंगे की गुजरी 33 केवीए मेनलाइन की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।बताया गया कि दुर्घटना के समय जलकल फीडर की लाइन का पिपरी से सम्बंधित अधिकारी ने शटडाउन नही लिया था और ऐसे ही लापरवाही पूर्वक कार्य कराया जा रहा था। उधर मृतक कर्मी के पिता का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बाद जानकारी होने पर भी एसडीओ राहुल सुंदरम मौके पर नही आये।

गौरतलब हो कि इसके कुछ वर्ष पूर्व बभनी निवासी लाइनमैन जितेंद्र कुमार की करंट से मौत हुई थी इसके बाद पिछले वर्ष जून में पिंडारी निवासी अनिल कुमार लाइनमैन की मौत करंट लगने से हुई अभी सप्ताह भर पहले सिंदूर निवासी संदीप गुप्ता संविदा लाइनमैन हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर जीवन और मौत से खाट पर जूझ रहा है कि नधिरा उपकेंद्र पर डियूटी के दौरान प्रदीप गुप्ता की मौत ने बिजली कर्मियों के रोंगटे खड़े कर दिए है लोग अब यही पूछ रहे हैं कि आखिरकार कब तक बिजली कर्मी विभागीय लापरवाही का शिकार होते रहेगें। मृतक प्रदीप गुप्ता के पिता शिव प्रसाद की तहरीर पर बभनी पुलिस ने एक्सीयन पिपरी सुजीत गुप्ता,एसडीओ म्योरपुर राहुल सुंदरम,जेई नधिरा लोकनाथ सपकोटा के विरुद्ध धारा 304 ए, 287 के अंतर्गत केस दर्ज कर अग्रिम कारवाई मे जुट गई है।

मृतक के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में प्रदीप के पत्नी और बच्चों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए मामले की टेक्निकल टीम से जांच और सम्बन्धित लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एक्सीयन सुजीत गुप्ता से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हों ने फोन काट दिया जिसके कारण विभागीय पक्ष नही लिया जा सका है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टास बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ...
Download App