सोनभद्र

देवेंद्र प्रताप सिंह और स्वाट टीम ने केंद्र संचालक से लूट के 10-10 हजार के 2 इनामिया अपराधी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

भदोही देवेंद्र प्रताप सिंह और स्वाट टीम ने केंद्र संचालक से लूट के 10-10 हजार के 2 इनामिया अपराधी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। कब्जे से लूट के एक लाख बीस हजार रुपये नगद व 2 तमंचा 315 बोर मय 3 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद। पूर्व मे घटना में शामिल एक शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध तमंचा मय खोखा जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बैग का फीता काटकर पैसे व मशीन सहित बैग लेकर फरार हुये थे। देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लुटेरों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास का जाच किया जा रहा है। चौरी क्षेत्र अंतर्गत चौरी निदुरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर बाइक सवार अज्ञात बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बैग का फीता काटकर पैसे व मशीन सहित बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 19/2024 आईपीसी की धारा 392 मे मुकदमा करते हुए घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना में शामिल 25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा मय खोखा जिंदा कारतूस बरामद किया था।

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन द्वारा लुटेरे के अन्य साथियों पूछताछ व प्रकाश में आए दो सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 08.04.2024 को स्वाट व थाना चौरी की संयुक्त पुलिस टीम ने बजरिये मुखबिर की सूचना के आधार पर लूट की घटना में शामिल 10-10 हजार रुपए पुरस्कार घोषित दो शातिर लुटेरों सौरभ गौड़ उर्फ अवनीश पुत्र बबलू गौड़ निवासी रघुनाथपुर थाना बड़ागांव वाराणसी,गोलू उर्फ शिवम गिरी पुत्र हृदय गिरी निवासी ग्राम मलेथु सुरेरी जौनपुर को मईहरदोपट्टी चौराहे के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार अंतर्जनपदीय आरोपी के कब्जे से लूट के कुल ₹1,20,000/- (एक लाख बीस हजार रुपए नगद) व दो अदद तमंचा 315 बोर मय तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व अवैध तमंचा बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 30/24 धारा 3/25
आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम
1 देवेंद्र प्रताप सिंह चौरी एसएचओ
2 उ नि महेंद्र कुमार, हे कां घनश्याम यादव, हे का इंदल कुमार, का अरविंद कुमार, का अजय सिंह,का चंदन कुमार थाना चौरी
3 स्वाट टीम

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टास बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ...
Download App