सोनभद्र

अज्ञात कारण से गेहूं के फसल में लगी आग

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ व झारखंड बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत बैरखड के राजस्व ग्राम कुदरी में आज दोपहर लालू खरवार पुत्र राम जी खरवार के घर के पास खलिहान में रखे लगभग 100 बोझ गेहूं की फसल के साथ-साथ अरहर, मटर, चना में आग लग गई आग का विकराल रूप देख पास पड़ोस के ग्रामीणों ने हैंडपंप व मोटर चलाकर आग पर किसी तरह काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फसल जलकर खाक हो गई थी तथा लालू खरवार के खलिहान से सेट मकान में भी आग की लपट पहुंच जाने के कारण जल गई। मौके पर ललू खरवार ने बताया कि बीते कई दिनों से खेतों में पकी हुई फसल को काटकर घर के पास ही अपने खलिहान में रखा था परंतु ऐसा अनुमान है कि ऊपर से गुजरे बिजली के तार से चिंगारी गिरने के वजह से ही गेहूं की सूखी फसल में आग लग गई और जल गया जिसके कारण हम किस को भारी छाती हुई है फसल जल जाने के कारण आने वाले दिनों में परिवार के समक्ष भुखमरी की भी नौबत खड़ी हो सकती है। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण लक्ष्मण सिंह राधा कृष्ण राम ब्रिज दीनदयाल नीरज सुनील अनिल रामकेवल राकेश यादव सुरेंद्र अमित कुमार इत्यादि ने कड़ी मस्कट के बाद आग पर काबू पाया। वही हल्का के लेखपाल विनोद सिंह ने सेल फोन पर बताया कि मामले की जानकारी हमें प्राप्त हुई है किसान की जो फसल जली हुई है उसका उचित मुआवजा कृषि विभाग मंडी समिति के द्वारा मिलने की प्रक्रिया है तथा जो घर जला है उसे हमारे स्तर विभागीय कार्रवाई करके आर्थिक सहयोग कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक
Download App