सोनभद्र

भाजपा मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

केक काटकर मनाया मनाया जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की एक बैठक शुक्रवार को स्थानीय तुलसी निकेतन में मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर बल देते हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया व उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष खरवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
विधानसभा संयोजक सोना बच्चा अग्रहरि ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। आगामी चुनावों को लेकर भी विशेष चर्चा करते हुए कहा कि बैठक में तमाम पार्टी पदाधिकारी तथा ग्राम केंद्र व बूथ अध्यक्षों ने उपस्थिति दर्ज करवा कर एकता का परिचय दिया है। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि पार्टी हाई कमान के निर्देश व मार्गदर्शन पर हम सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर 2024 फतह किया जाएगा। बैठक का संचालन सभासद मोनू सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चैयरमैन कमलेश मोहन, जिलामंत्री दिलीप पांडेय, मनोज सिंह बबलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App