सोनभद्र

विंडमगंज वन विभाग ने अवैध बालू लोड टीपर पकड़ा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) वन रेंज के अंतर्गत अति दुरूह व जंगल पहाड़ों से घिरा वन चौकी धिचोरवा क्षेत्र में करहिया,बोधाडीह ग्राम पंचायत से सटकर बहने वाली कनहर नदी से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन करके निश्चित ठिकाने पर जमा करने के पश्चात टिपर पर लोड करके परिवहन करने की शिकायत के बाद रेंजर इमरान खान ने अपने हमराहियों के साथ एक टीपर अवैध बालू लोड कर परिवहन कर रहे टिपर को धर दबोचा तथा वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की धारा 5/26, 69 व 41/42 के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। वन रेंज के अंतर्गत दुरुह क्षेत्र में बसा बोधाडीह,करहिया ग्राम पंचायत के कनहर नदी से लगातार ट्रैक्टर से अवैध खनन व परिवहन जोरों पर चला करता है बीते तीन दिनों पूर्व टिपर से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहा है एक टिपर को ग्रामीणों ने धर दबोचा था जिसे वन कर्मियो के द्वारा वन रेंज पर लाने का काफी प्रयास किया गया परंतु उक्त टिपर का चालक व सहयोगी टिपर को रेंज कार्यालय नही ले जाने दिया। जिसकी शिकायत रेंजर के द्वारा स्थानीय प्रशासन को किया गया था। इसी क्रम मे अवैध बालू का खनन व परिवहन कर रहे एक टीपर को आज रेंजर इमरान खान के द्वारा पकडा गया। रेंजर इमरान खान ने बताया कि इन जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में कनहर नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन व वन कर्मचारी काफी मशक्कत कर रहे है इसी क्रम में आज कुड़वा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव पुत्र विगान यादव का टिप्पर अवैध बालू लोड करके परिवहन करने के दौरान पकड़ा गया जिसे वन रेंज कार्यालय पर लाने के दौरान बालू माफिया से काफी जूझना पड़ा तथा रास्ते बदल करके वन रेंज कार्यालय पर लाया गया है जिसे वन अधिनियम के संबंधित धाराओं में सीज करते हुए अमलेश यादव पुत्र विगान यादव व बालू की अवैध सप्लाई देने वाले संतोष यादव पुत्र अकलू यादव सहित तीन अज्ञात लोगों पर भी कारवाई किया गया है। इस दौरान वन दरोगा दिलीप सिंह अवधेश सिंह देवचंद सहित कई वाचर मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App