सोनभद्र

म्योरपुर में गुरुद्वारा के पास 20 लाख की लागत से बनेगा बारात घर

ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने किया निर्माण कार्य का उद्घाटन

दो हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा विवाह करने की जगह

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित गुरुवद्वारा के पास 20 लाख की लागत से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह के संसदीय कोटे से बारात घर का निर्माण कराया जाएगा।शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटने के साथ फावड़ा चला कर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।मौके पर उद्घाटन कर्ताओं ने कहा की सरकार की मंशा अन्य पार्टियों की तरह केवल वोट लेना नही बल्कि विकास करना है ।इसके लिए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे है।कहा की म्योरपुर सहित आसपास के रहवासियों को अब शादी विवाह के लिए जगह की तलास पूरी होने जा रहा है। लोग बारात घर में आराम से बराती ठहरा सकेंगे ।प्रमुख ने कहा कि गावो के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे है।विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दिया जा रहा है मौके पर दीपक सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चंद यादव, लालता जायसवाल,गणेश जायसवाल संजय सिंह,राजपति विश्वकर्मा, इरफान ,सुजीत सिंह, अमित रावत,सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App