सोनभद्र

पेड़ से लटका हुआ एक युवक का मिला शव मची सनसनी

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के बगल में माची वन रेंज से सटे जंगल में जामुन के पेड़ पर गमछा से लटका हुआ एक युवक का शव देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया। जिसका सुचना तत्काल रायपुर थाना प्रभारी को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से लाश को निचे उतरा तो बताया गया कि चौखड़ा गांव निवासी सतीश हलुवाई उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र संतोष हलवाई जानकारी के अनुसार मृतक हैदराबाद में कई वर्षों से किसी फैक्ट्री में काम कर रहा था अभी 3 दिन पहले घर आया था रायपुर थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि 13 मार्च की शाम को मैं कर्मनाशा नदी के किनारे इस लड़के को नदी में कूदने से बचाया था और पकड़ कर इसको घर ले गया घर नदी के पास ही है इसकी माता को सौपा और कहा कि अवसाद में है इसे मुझे थाने ले जाने दो लेकिन इसकी मां ने नहीं ले जाने दिया मैंने समझाया इसका ध्यान रखो फिर यह एक दिन बाद घर से बैग लेकर भाग गया आज सुबह इसको जामुन के पेड़ में लटके हुए देखा गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी लाश को पेड़ से उतार कर नीचे रख दिया था इसके जेब में मोबाइल पर्स तथा बैग व कुछ कपड़े थे जो इसके पिता को दे दिया गया निवासी तो चौखड़ा का था लेकिन घटनास्थल चंदौली के चकरघट्टा थाने में मझगाई रेंज मैं पडता है लाश रायपुर पुलिस द्वारा पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आवश्यक कारवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App