सोनभद्र

होली के मद्देनजर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता )आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर गुरुवार को बीजपुर थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित संभ्रांतजनो को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उस दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कतई बख्शा नही जाएगा साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली एसओ ने कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी

थाना क्षेत्र के 16 गावो में 63 स्थानों पर होलिका दहन होगा और होलिका दहन के दिन डी जे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मौके पर निरीक्षक (क्राइम) अजय विक्रम यादव,उपनिरीक्षक सुक्खू राम यादव,अमिताभ चंद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह, डोड हर के पी पाल, रजमिलान बद्रीनाथ, ,खम्हरिया इजाजत शेख, प्रधान प्रतिनिधि नेमना राधेश्याम गुर्जर, अन्जानी
सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Download App