सोनभद्र

स्वयं सहायता समूह की 14 टीमों को 21 लाख का लोन वितरित

* महिलाओं को स्वावलंबी व लखपतिया दीदी बनाने की पहल हुई तेज

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी व लखपतिया दीदी बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसके लिए जगह जगह सरकारी बैंकों द्वारा कैम्प लगाकर स्वयं सहायता समूह के लोगों को जागृत कर, व्यवसाय वृद्धि के लिए लोन वितरित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस क्रम में इंडियन बैंक दुद्धी द्वारा पंचायत भवन बीड़र में वृहद कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बीड़र,रजखड़,दुम्हान,मल्देवा आदि गांव के 14 स्वयं सहायता समूह टीम के खातों में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर, पैसा रिलीज किया गया। इसके साथ ही आगामी लोन वितरण की दिशा में भी कागजी औपचारिकताएं पूरी की गयीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अलग अलग कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह प्रमुख है।इसमें जुड़ी महिलाएं अपनी मेहनत के बूते काफी आगे निकलकर अपनी व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ कर रही हैं।जो घर व समाज के लिए गर्व की बात है।शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार चौरसिया ने कहा कि सरकार के निर्देश के क्रम में आज एन आर एल एम के तहत 14 स्वयं सहायता समूह के खातों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का लोन दिया गया है।उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि समूहों को नियमानुसार बैंक का पूरा सहयोग दिया जायेगा। प्रधान सुरेश प्रसाद ने सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार जताया। संचालन सहायक शाखा प्रबंधक सन्नी यादव ने किया। इस मौके पर एडीओ अजय बिंद,सहायक शाखा प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल,बीएमएम भोला सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार