सोनभद्र

महाशिवरात्रि व होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। आगामी महाशिवरात्रि व होली पर्व के मद्देनजर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी की मौजूदगी में पीस कमेटी की एक बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों से पर्व के मद्देनजर जानकारी हासिल की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बल्लू केसरी ने बताया कि क्षेत्र में ऐतिहासिक घिवही ग्राम पंचायत में शंकर मंदिर पर विशाल मेला व देवढी ग्राम पंचायत में स्थित शिव पहाड़ी पर आदि अनादि काल से मेले का आयोजन होता है। भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। घीवही ग्राम पंचायत में शिव मंदिर पर लगने वाले मेले में सर्वाधिक भीड़ होने के कारण रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर रोड से छोड़कर स्थानीय दुकानदार भाइयों को दुकान लगवाया जाए। स्थानीय प्रशासन की भी मौजूदगी बनी रहे। इस मौके पर संजय कुमार गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, सूरजमल, रहमुद्दीन, गरीबा पाल, राकेश यादव, मोहम्मद सत्तार, अरविंद जैसवाल, मुजीब खान, शाहरुख खान, मनोज कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार