सोनभद्र

अकीदत से मनाया गया शब-ए-बराअत का त्योहार

तरह-तरह के हलवा बनाकर दिलाया फातिहा
कब्रिस्तान जाकर लोग अपने मरहुमीन को किया याद
दुद्धी, सोनभद्र । स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में शब-ए- बराअत का त्यौहार रविवार को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों की साफ-सफाई कर रोशनी का भी एहतमाम किया। जामा मस्जिद में दारुल उलूम कादरिया नूरिया के उप संस्थापक हाफिज मसऊद रज़ा के नेतृत्व में पेशिमाम हाफिज सईद अनवर, कादरिया गर्ल्स कॉलेज प्रभारी मौलाना गुलाम सरवर, मुदर्रिस हाफिद तौहीद द्वारा रविवार की देर रात तक महफिले मिलाद और नातख़्वानी का दौर चलता रहा। पूरी रात लोग नमाज, तिलावत, इबादत में मशगूल रहे। सोमवार की भोर में इबादतगुजार लोग शबे बारात के 10वीं की रोजे के मद्देनजर सहरी किए। तत्पश्चात दुआख़्वानी में शरीक होकर दुआ-ए-मगफिरत अपने लिए करने के साथ-साथ अपने घर व खानदान के मरहूमीनों (स्वर्गवासी) के लिए बख्शीश की दुआ मांगे। शबेरात को बाद नमाज मगरीब (सूर्यास्त) के बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने-अपने खानदान के पर्दा करने वाले लोगों की याद में फ़ातेहा पढ़ी जो अनवरत फजर की नमाज यानी सूर्योदय तक चलता रहा। इस अवसर पर लोग अपने घरों में चना, बेसन, आटा, खोवा, मैदा, सूजी, गरी से निर्मित लजीज हलवा बनाकर फातेहा कराया। त्योहार के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी अपने अधीनस्थ पुलिस तथा पीएसी के जवानों के साथ निमियाडीह, दीघुल, बघाडू आदि गांवों सहित समूचे कस्बे खासकर रेलवे स्टेशन मोड़ बढनीनाला स्थित मुस्लिमों के कब्रिस्तान का भ्रमण किये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App