सोनभद्र

बालू खनन जोरो पर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) बालू खनन जोरो पर। विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीवनदायनी कनहर नदी व मालिया नदी से प्रतिदिन शाम ढलते ही दर्जनों की संख्या मे ट्रैक्टरों के द्वारा अवैध बालू का खनन व परिवहन लगातार जारी है उच्च अधिकारियों के द्वारा स्थानीय प्रशासन के ऊपर शिकंजा कसने पर बीती रात्रि थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने अपने हमराहियों के साथ रात्रि ग्रस्त के दौरान देवढी ग्राम पंचायत से सट्टे कनहर नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहा है एक ट्रैक्टर को जाताजुआ पहाड़ी के पास से पकड़ा, जिस पर कारवाई किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि इलाके में अवैध बालू का खनन व परिवहन को रोकने के लिए बीती रात्रि को अपने हमराहियों के साथ गस्त पर थे इसी बीच मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत जाताजुआ से सटे पहाड़ी की ओर से कनहर नदी से बालू का खनन करके परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकडा गया है मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा, उक्त ट्रैक्टर को रात्रि में ही थाने पर लाकर खड़ा किया गया है पकड़े गए बालू लदी ट्रैक्टर पर कारवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ-साथ खनन विभाग व आरटीओ विभाग को सूचना दिया गया है ऐसे अवैध बालू खनन करने वालों पर सख्ती के साथ विधि सम्मत कारवाई तो की जाएगी साथ ही साथ किसी भी सूरत में बालू का अवैध खनन व परिवहन थाना क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा। वही ग्रामीणों की माने तो प्रतिदिन शाम ढलते ही कनहर नदी व मलिया नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत बरखोरहा, बैरखड,हरपुरा, धोरपा, जामपानी, देवढी, जाताजुआ,पतरीहा,जोरूखाण,घिवही, फुलवार, हरनाकछार के गांव में ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार के साथ गड़गड़ाहट की आवाज पूरी रात होती रहती है जिसके कारण ग्रामीण को सोना दुश्वार हो गया है तथा रास्ते के किनारे बंधे मवेशियों को भी इन ट्रैक्टर ड्राइवर के द्वारा किसी अनहोनी की घटना ना हो जाए का डर सताता रहता है इसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन समेत वन विभाग व उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App