सोनभद्र

सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने पुलिस की पाठशाला में दी कानून की जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शुक्रवार को प्रदीप सिंह चंदेल ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते हुए उन्होने कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया । इसी के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। यदि उनके रास्तें में कोई शरारती तत्व गतिरोध करने का प्रयास करता है, तो उसका डटकर मुकाबला करें। छात्राएं देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपने दम पर परचम लहरा रही हैं। वह किसी से डरे नहीं। साथ ही किसी भी आपात स्थित में छात्र/छात्राओं को संचालित विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों-112, 1090, 108, 181, 1076, 1098, 102 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके । कोई भी छात्र-छात्रा ऐसी पोस्ट का सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरते तथा ऐसी कुछ भी पोस्ट वायरल न करें जिससे उन्हें और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी हो इस दौरान इस आयोजन से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा तथा पुलिस के प्रति दृष्टिकोण भी बदला। ऐसी पाठशालाओं के आयोजन से कानून का ज्ञान होता है। मनुष्य अपराध करने से बचता है। इससे पुलिस और जनता के बीच का डर भी दूर होगा। लोग कानून को भली भांति समझ सम्मान करते हुए दायित्व निभाएंगे। जिससे हम और हमारा समाज अपराधमुक्त होगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रधानाचार्य, टीचर्स आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार