सोनभद्र

पीएमश्री विद्यालय पल्हारी के इंद्रजीत को मिला जनपद में दूसरा स्थान


सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। विशिष्ट स्टेडियम तियरा रावटसगंज में आयोजित जनपद स्तरीय मा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र का इंद्रजीत सिंह कक्षा पांच ने प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विकास खण्ड के साथ जिले का नाम रोशन किया और जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मा पकौड़ी लाल कोल सांसद सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि द्वय चंद्र विजय सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र एवं सौरव गंगवार मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, नवीन कुमार पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। विजई छात्र इंद्रजीत को विद्यालय पर डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र में स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश चोरसिया एवं समस्त गुरुजनों ने बधाई दी। डॉ बृजेश महादेव जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र ने बताया कि कक्षा पांच का छात्र इंद्रजीत विभागीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया था और भविष्य में भी हम सब की उम्मीद इस पर टिकी हुई है। विकास नगवां का नाम रोशन करने वाले छात्र इंद्रजीत को बृजेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां सोनभद्र सहित सैकड़ों शिक्षक बंधुओं ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार