सोनभद्र

कमाने गए युवक का शव पहुंचा घर, कोहराम

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवाल निवासी सुदामा पनीका उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र दयाशंकर पनीका बीते 18 फरवरी को हैदराबाद से काम करके वापस आने के दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई। स्थानीय थाना प्रशासन सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया
थाने पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से मृतक सुदामा पनीका उम्र लगभग 35 वर्ष के पिता दयाशंकर पनिका ने कहा है कि मेरा पुत्र बीते कई महीने पूर्व घरेलू व्यवस्था को ठीक करने हेतु स्थानीय कुछ लोगों के साथ हैदराबाद में काम करने गया था। एक सप्ताह पूर्व हैदराबाद से काम करने के पश्चात वापस अपने मित्र राम प्यारे पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पंचायत धोरपा के साथ घर आ रहा था। हैदराबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर गाड़ी आने के बाद नाश्ता करने के लिए बस रात्रि को लगभग 11:00 बजे लाइन होटल पर रुकी थी। इसी बीच रोड पर करते समय अज्ञात वाहन ने मेरे पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरे पुत्र का साथी राम प्यार के द्वारा आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल ले जाते वक्त बीते 18 फरवरी की रात में मेरे पुत्र की मौत हो गई। आज मेरे पुत्र का दोस्त रामप्यारे के द्वारा शव लेकर मेरे घर पहुंचाया गया है उक्त घटना की सूचना पर पहुंचे थाने के क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर सिंह हमराहियों के साथ शव का पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार