सोनभद्र

हवन पूजन एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ भगवत कथा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) प्रीतनगर गड़ईडीह श्री नर्वदेश्वर महादेव पराम्बा शक्तिपीठ मंदिर पर चल रहे सप्तदिवसिय भागवत कथा का रविवार को हवन पूजन एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ।
रविवार को सुबह सर्वप्रथम विधि विधान से हवन पूजन किया गया जिसमें सभी यजमान सपरिवार सम्मिलित होकर हवन किये तत्पश्चात दोपहर बारह बजे से भंडारे का आयोजन
किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व शनिवार को वृंदावन धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथावाचिका मां ध्यानमूर्ति ने सात दिनों तक चले संगीत मय कथा में सम्मिलित हुए सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत धर्म प्रचार प्रमुख नरसिंह तिवारी ने अपने सभी पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं के साथ मां ध्यानमूर्ति जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कमेटी के अध्यक्ष विनोद सिंह ने सभी आये हुए कथाप्रेमियो का आभार व्यक्त किए संचालन हंसराज शुक्ला ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,बारमती देवी, प्रदीप अग्रवाल, लालजी मिश्रा, पवन अग्रवाल,दीनदयाल सिंह, मनीष सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, जनार्दन
बैसवार, रघुराई भारती, लालबाबू सिंह, अरविंद उपाध्याय,नागेंद्र विश्वकर्मा, आर पी राम, मोमबहादूर, आशा देवी,जयशंकर पाण्डेय, तेजवंत पाण्डेय, सहित सैकड़ों की संख्या में कथाप्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार