सोनभद्र

नवनिर्मित डबल लाईन रेलवे ट्रैक पर मिला दो दोस्तों का शव

घटना खजूरी रेलवे गेट न. 60 का

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच खजूरी रेलवे गेट न. 60 के निकट वृहस्पतिवार की रात कस्बे के दो युवकों का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गए। बरामद शवों की शिनाख्त कस्बे के वार्ड नंबर 4 जुगनू चौक निवासी फरमान खान पुत्र मुमताज खान व वार्ड नंबर 3 दुद्धी-अमवार मार्ग के निवासी मनोज जायसवाल पुत्र अभिमन्यु जायसवाल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि यह दोनों लड़के आपस में बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। फरमान खान किसी प्राइवेट एजेंसी में गाड़ी चलाता था, जबकि मनोज जायसवाल की अमवार मार्ग पर ही अपनी मेडिकल स्टोर है। वृहस्पतिवार की रात नवनिर्मित डबल लाईन रेलवे ट्रैक पर बैठकर दोनों रात में खा पी रहे थे। उन्हें इस बात की जरा भी अंदेशा नहीं थी कि नवनिर्मित ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है। इंस्पेक्टर नागेश सिंह रघुवंशी के मुताबिक खाने-पीने के दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। घटनास्थल के बगल में ही मृतक मनोज जायसवाल की मोटरसाइकिल भी लावारिश हालत में बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार