सोनभद्र

वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आधे दर्जन योजनाओं की प्रस्ताव पर लगी मुहर

सहकारी क्रय-विक्रय राइस मिल व डीसीएफ बनवाएगी वैवाहिक लान

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, दुद्धी क्रय विक्रय समिति व दुद्धी लैंपस की संयुक्त वार्षिक सामान्य निकाय (एजीएम) की महत्वपूर्ण बैठक वृहस्पतिवार को डीसीएफ कालोनी के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड के प्रतिनिधि के रूप में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड रहे। बैठक की अध्यक्षता क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष आशीष तिवारी एवं डीसीएफ सभापति रईसा बेगम ने किया। वार्षिक अधिवेशन में संस्था के प्रतिनिधियों के मांग के मांग पर डीसीएफ में वैवाहिक लान, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी पर सहमति बनी। डीसीएफ के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रस्ताव पास हुआ। सहकारी क्रय-विक्रय समिति द्वारा रजखड़, लीलासी और चपकी गांव में मौजूद भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर किसी एक स्थान पर राईस मिल बनाने के प्रताव को मंजूरी दी गई। आगामी वर्ष के लिए बजट पर विचार, लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पत्र नियत रीति से विचार, वर्किंग स्टेटमेन्ट, आगामी सहकारी वर्ग के लिए समिति का अधिकतम दायित्व सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड ने कहा कि डीसीएफ संस्था द्वारा कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। सबसे पहले प्राथमिकता डीसीएफ की भूमि की सीमांकन कराकर बाउण्ड्रीवाल, वैवाहिक लॉन सहित अन्य सभी बिंदुओं को राज्यमंत्री संजीव गोंड़ एवं जिलाधिकारी सोनभद्र से मिलकर अवगत कराते हुए निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए हर कार्य को बखूबी से निभाने की बात कही।
जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य बघाडू ने कहा कि डीसीएफ एवं क्रय विक्रय समिति स्थानीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण संस्था है। इस पर सभी लोगों को एक साथ मिलकर संस्था को निरन्तर आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर जीतसिंह खरवार, सूर्यमणि यादव, मोजीब अहमद, रामलोचन तिवारी, अविनाश यादव, परमेश्वर यादव, डायरेक्टर धीरज आनंद जायसवाल, मोहर लाल, हरिहर यादव, अमरकेश सिंह, रामाधार यादव, दिलीप यादव, कमलेश सिंह, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुन्देल चौबे, कैम्पस अध्यक्ष सूर्यमणि गुप्ता, आशिफ आलम, अपर सहायक अधिकारी सहकारिता डॉ सुरेश, डीसीएफ सचिव मनोज कुमार, क्रय विक्रय सचिव सुरेश यादव, सहायक सचिव अरुण यादव, दसरथ कुमार, अजित सिंह, रणविजय कुशवाहा, दिवान सिंह, रामेश्वर रॉय, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App