सोनभद्र

जिला मुख्यालय पर रामोत्सव का आयोजन 16 फरवरी को

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। श्री राम जन्मभूमि पर स्थापित भवयमंदिर में रामलला के बाल विग्रह मूर्ति की स्थापना, प्राण- प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सदस्य दीपक कुमार केसरवानी के संयोजन में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के सहयोग से जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के श्री रामलीला मैदान में संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत आदि पर्व श्री रामोत्सव का आयोजन 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार शाम 4:00 बजे से जनपद मुख्यालय रॉबर्टसगंज के श्रीरामलीला मैदान आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध गायिका अपर्णा तिवारी, सुश्री उषा गुप्ता, कुसुम पांडे, गीता सिंह, सूरज गुप्ता, प्रतीक मिश्रा द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आधारित लोकगीत, कजली, सोहर, बधाई का गायन एवं भरतनाट्यम, ग्रीन हिल स्कूल के नन्हे, मुन्ने बच्चों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ, गिनीज ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी द्वारा राम भजन पर आधारित मूंछ नृत्य की प्रस्तुति एवं केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से प्रकाशित वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी की कृति भारतीय संस्कृति में सूर्योपासना का विमोचन एवं कलाकारों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार