सोनभद्र

व्यापारी को पत्नी शोक, व्यापार मंडल ने शोकसभा का किया आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय दुद्धी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के तत्वाधान में एक शोक सभा किया गया।
शोक सभा में नगर के व्यापारी सुरेश प्रसाद गुप्ता की पत्नी गीता देवी उम्र 65 वर्ष की आग की चपेट में आने से इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में 12 फरवरी 2024 को शाम 7:00 हुई मृत्यु की घटना का समाचार सुनकर व्यापारियों में शोक की लहर फैल गई। गीता देवी की जलने की घटना 27 जनवरी 2024 को सुबह 7:00 बजे की थी। घटना के पश्चात तत्काल उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती किया गया जहां तत्काल डॉक्टर ने रेफर कर दिया था। गीता देवी के परिवार के लोग उनको वाराणसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। परंतु कोई आराम न मिलने पर एक सप्ताह के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। गया जहां जीवन और मृत्यु के बीच में संघर्ष करते हुए 12 फरवरी 2024 को शाम 7:00 बजे उनकी सांस थम गई। 13 फरवरी को पोस्टमार्टम के पश्चात उनके परिवारजनो को शव दिया गया। बुधवार को परिवार के लोग कनहर घाट पर उनके पति ने मुखाग्नि दिया। उनके दो लड़के दो लड़की है। उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने तहसील प्रांगण में 2 मिनट का मौन धरण कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को दुख सहने की क्षमता और मृत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ के अध्यक्षता में शोक सभा का कार्यक्रम संपन्न हुआ लोकसभा में मुख्य व्यापारी जसवंत सिंह मौर्य, अनूप कुमार उर्फ डायमंड, निरंजन, मिथिलेश, मनीष, अजीत, शिव शंकर एडवोकेट, सुमित सोनी, राजा आदि दर्जनों व्यापारी शोक सभा में उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर
Download App