सोनभद्र

बालिकाओं को आत्मनिर्भर होना जरूरी-डॉ विभा

दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के मझौली गांव में रविवार को रानीदुर्गावती चौक मणीलागढ़ पर मुख्य अतिथि डॉ विभा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी संस्कृति के अनुसार बड़ादेव का पूजा कर किया गया। कार्यक्रम में शैला, कर्मा नृत्य किया गया। जनजातीय किशोरी बालिकाओं की चेतना शिविर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विभा ने नशा, शिक्षा, आत्मसुरक्षा सम्बंधित जागरुक किया। उन्होंने कहा कि किशोरी बालिकाओं द्वारा माहवारी को लेकर छुपाया जाता है। जिससे बच्चों के भीतर जागरूक करने की जरूरत है। महिलाएं अब निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उसके लिए शिक्षा की जरूरत है। कार्यक्रम में जनजातीय मंच द्वारा 150 बालिकाओं को सूट सलवार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रामसूरत सिंह नेटी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड़, सुषमा सिंह गोंड़ जिला पंचायत सदस्य, अजय सिंह गोंड़, रामनारायण सिंह नेटी, ग्राम प्रधान शारद पनिका, बबिता देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, संतोष पनिका, नीलम देवी, सहित फौजदार परस्ते मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App