सोनभद्र

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को समाज सेवा के क्षेत्र में मिली मानद उपाधि

ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन(यूएसए) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ग्रैंड सेरेमनी में मिला सम्मान

– शुभ चिंतक लोगों ने जताया हर्ष, दी बधाई और शुभकामनाएं

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा को ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन (यूएसए) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ग्रैंड सेरेमनी में शनिवार को समाज सेवा के क्षेत्र में मानद उपाधि प्रदान की गई है। शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि सोनभद्र जिले के पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा शुरू से ही सामाजिक कार्य करते रहे हैं। जब विधायक नहीं बने थे उसके पहले से ही समाज सेवा में उनकी अग्रणीय भूमिका रही है। जब वर्ष 2012 में विधायक चुने गए उसके बाद से समाज सेवा कार्य अनवरत चल रहा है। इसी का नतीजा है कि ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन (यूएसए) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ग्रैंड सेरेमनी में 10 फरवरी शनिवार को मुख्य अतिथि मिस्टर अर्नेस्ट नाना अड़जेघाना हाई कमीशन( वेस्ट अफ्रीका) द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में ऑनरेरी डॉक्टरेट, मानद उपाधि प्रदान की गई है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने समाज सेवा के क्षेत्र में मिली मानद उपाधि के लिए ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन (यूएसए) का आभार जताया है। वहीं शुभ चिंतकों राम प्रसाद यादव एडवोकेट, राजेश कुमार पाठक एडवोकेट, राकेश कुमार, राधा रमण कुशवाहा आदि लोगों ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार