सोनभद्र

कनहर परियोजना के लिए धन आवंटित न होने से रोष

सरकार ने दुध्दी की जनता के साथ किया छल

दुद्धी, सोनभद्र। मोदी सरकार द्वारा दुध्दी की लाइफ लाइन माने जाने वाली कनहर सिंचाई परियोजना के लिए इस वर्ष आए बजट में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से धन आवंटित न होने से दुध्दी के किसानों और विस्थापितों में गहरा रोष है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान, युवा, महिला और गरीब है। लेकिन उनकी बेहतरी के लिए लागू होने वाली हर योजना का बजट ही घटा दिया गया है। मोदी की गारंटी वाली शुरू की गई महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का हाल तो बेहद बुरा है। पिछले वर्ष आवंटित 10787 करोड रुपए में से महज 8781 करोड रुपए ही खर्च किए गए। पूर्व भी महज 6380 करोड़ का ही वास्तविक खर्च हुआ जबकि आवंटन इससे ज्यादा था। सरकार द्वारा सिंचाई के लिए आवंटित धन को भी खर्च न करने का खामियाजा किसानों की आजीविका और बेहतर जीवन के लिए बनी कनहर जैसी सिंचाई परियोजनाओं को उठाना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने भी कल पेश किए अपने बजट में कनहर परियोजना के शेष बचे काम और विस्थापितों के विस्थापन पैकेज को देने के लिए धन का आवंटन नहीं किया। जबकि कनहर बांध के शेष बचे काम, नहर निर्माण, विस्थापन पैकेज के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से धन के आवंटन की मांग 2 वर्ष पूर्व ही की जा चुकी है। एक तरफ सरकार के लोग विस्थापितों की समस्याओं को हल करने और विस्थापन पैकेज दिलाने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी सरकार धन का आवंटन ही नहीं करती है। यह दुद्धी की जनता, किसानों और विस्थापितों के साथ सरकार द्वारा किया गया छल है, जिसको चुनाव में जनता के बीच ले जाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी
Download App