सोनभद्र

सोनभद्र के स्काउट मास्टर डॉ बृजेश कुमार सिंह बने हिमालय वुड बैज धारक

-भारत स्काउट्स और गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्य प्रदेश के द्वारा हुआ था आयोजन


सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। भारत स्काउट्स और गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित “हिमालय वुड बैज कोर्स” (एच. डब्ल्यू. बी.) में सफलता प्राप्त करने के उपरांत डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” सोनभद्र उत्तर प्रदेश को अरविन्द कुमार श्रीवास्तव प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट उत्तर प्रदेश द्वारा स्कार्फ बागेल वुड बैज लगाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया।
पत्र के माध्यम से बधाई देते हुए स्मृति सौरभ राय डिप्टी डायरेक्टर आफ स्काउट (लीडर ट्रेनिंग) ने कहा कि मुझे आपको चर्मपत्र और हिमालय लकड़ी बैज के मोती भेजकर बेहद खुशी हो रही है। आपने इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। अब आप देश में लकड़ी बैज धारकों के भाईचारे के कई सदस्यों में से एक बन गए हैं और आपका स्वागत करते हैं।
इस अवसर पर आनंद सिंह रावत प्रादेशिक प्रशिक्षण सचिव ने भी हिमालय वुड बैज की कठिन परीक्षा पास करने के लिए बधाई दी। ‌साथ ही देवकी शोभित संयुक्त सचिव, कुसुम मनराल प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, हीरालाल यादव प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट, कामिनी सिंह प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गाइड, नौशाद सिद्धकी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त आजमगढ़ गोरखपुर, सूरज प्रादेशिक आइटी कोआर्डिनेटर सहित सभी ने बधाई दी। जनपद का मान बढ़ाने पर डॉक्टर बृजेश महादेव को राजेश प्रजापति सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त विंध्याचल व वाराणसी मंडल एवं शंभू नाथ सिंह एएसओसी के साथ जनपद सोनभद्र से डॉ प्रबोध कुमार सिंह जिला मुख्यायुक्त, सैयद अनवर हुसैन जिला प्रशिक्षण आयुक्त, सुनील कुमार सिंह जिला संगठन आयुक्त सहित सभी पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों बधाई दी।
बता दें कि डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह एक नवाचारी शिक्षक व साहित्यकार भी हैं जो बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र में सेवारत हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार