सोनभद्र

नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी

जेडीयू और अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने खुशी जताया

सोनभद्र ( राजेश पाठक एड)। राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौराहा ) पर रविवार को नीतीश कुमार को नौवीं बार एनडीए गठबंधन के सहयोग से बिहार का नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जनता दल यू एवम् अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा सोनभद्र कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
डा० अतुल प्रताप पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार की नीति व नीयत में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने जिस प्रकार बेरोजगारों को रोजगार का अवसर खोला। उससे बिहार ही नहीं पूरे देश के बेरोजगारों ने रोजगार पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते जो जाति जनगणना कराया उससे पूरे देश में अपने अधिकार को लेकर एक नया माहौल तैयार हुआ है। एनडीए में शामिल होने के बाद उनके कार्यों को और मजबूती मिलेगा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव (युवा) पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य हित के साथ देश हित में फैसला लिया है। आज का दिन बिहार प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करने वालों में संजीव कुमार सिंह, संतोष पटेल, अनिल कुमार सिंह एड, कमला विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, महानंद सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर
Download App