सोनभद्र

प्रभात पत्रकार के पिता के निधन पर शोक की लहर

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुटबेढवा़ ग्राम पंचायत निवासी सन क्लब सोसायटी के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रभात कुमार के पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता उम्र लगभग 85 वर्ष का निधन बीते शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे उनके पैतृक निवास पर हो गया। सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर सोसायटी के संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट व अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में आज हनुमान मंदिर पर मृत आत्मा के शांति हेतु शोक सभा की गई। जिसमें संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट ने बताया कि प्रभात कुमार पत्रकार के पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता जी बहुत ही मृदुवासी व सामाजिक व्यक्ति थे इन्होंने अपने पूरे जीवन काल में क्षेत्र के गरीबों व असहाय का सहयोग समय-समय पर किया करते थे। अध्यक्ष आनंद किशोर गुप्ता ने बताया कि स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता जी के निधन से हम सभी लोगों की एक अपूर्ण छती हुई है गोपाल प्रसाद गुप्ता जी अपने स्वजाती बिरादरियों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया करते थे साथ ही साथ अपने प्रतिष्ठान होटल पर आने वाले दीन दुखियों को भी सहयोग किया करते थे इस मौके पर वीरेंद्र कुमार सुमन कुमार ओमप्रकाश अजय कुमार गुप्ता राजेश रावत राजेश कुमार गुप्ता राजेंद्र गुप्ता राजाराम गुप्ता रविंद्र जायसवाल उदय जायसवाल विकास जायसवाल पवन रावत महेंद्र गुप्ता अमित कुमार अजीत गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता राकेश एडवोकेट चंद्रप्रकाश केसरी सुनील कुमार किंशु सिंह संजय गुप्ता सहित दर्जन लोग मौजूद थे।

प्रभात पत्रकार के पिता के निधन की सूचना मिलते ही रावर्ट्सगंज के पत्रकार संतोष सोनी, रवि पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास शाक्य, दुद्धी से मु.शमीम अंसारी, विष्णु अग्रहरि, देवेश मोहन, विष्णुकांत तिवारी, भीम जायसवाल, मदन तिवारी आदि लोग विंढमगंज बाजार स्थित उनके आवास पहुंच उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए दाह संस्कार के कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार