सोनभद्र

आइपीएफ ने की अलाव जलाने की मांग

डीएम को भेजा पत्र

म्योरपुर, सोनभद्र।
जनपद में चल रही भीषण ठंड से आम जनमानस के जीवन की रक्षा के लिए म्योरपुर बाजार, आश्रम मोड़ बाजार, रनटोला मोड़, लीलासी बाजार जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर अलाव जलाने की मांग जिलाधिकारी से आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने की है। आईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने डीएम को भेजे पत्र में इस संबंध में बीडीओ म्योरपुर को तत्काल आदेश देने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया कि कल सोनभद्र पूर्वांचल में सबसे कम तापमान वाला जिला रहा है। भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी नागरिक जीवन सुरक्षा करना प्रशासन का संवैधानिक दायित्व है। लेकिन खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि म्योरपुर ब्लॉक के म्योरपुर बाजार, आश्रम मोड़ बाजार, रनटोला मोड़, लीलासी बाजार जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर इस भीषण ठंड में भी अलाव नहीं जल रहे हैं। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और नागरिकों के जीवन का भी संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए तत्काल अलाव जलाने के लिए कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान