सोनभद्र

जमशेद की आलराउंड बेहतर प्रदर्शन की बदौलत रांची को दो विकेट से पराजित कर दुद्धी सेमीफाइनल में

18 को सेमीफाईनल में दुद्धी की सीनियर टीम से भिड़ेगी जूनियर टीम

सोमवार विश्राम का दिन

मैन ऑफ द मैच बने दुद्धी के जमशेद खान

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें मैच में दुद्धी ए की टीम ने रांची को एक रोमांचक मुकाबले में दो विकेटों से हराकर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। एक विकेट व 51 रन बनाने वाले दुद्धी के खिलाड़ी जमशेद खान की मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस दुद्धी ए के कप्तान निशांत मोहन ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रांची की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। उद्घाटन बल्लेबाज धनंजय ने चार छक्के व सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कुमार सानू ने 47, विजय ने 28 व आनंद ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी के खिलाड़ियों में नागेंद्र ने दो, अयाज, जमशेद व अयान ने एक-एक विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी दुद्धी की टीम 18.1 ओवर में अपने आठ विकेट होकर खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। मध्यमक्रम के उपयोगी बल्लेबाज जमशेद खान ने छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से शानदार सर्वाधिक 51 रनों की अर्धशतकीय पारी उस समय खेली जब उनकी टीम मुश्किलों से दो-चार थी। इसके अलावा सनी ने एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 26, कप्तान निशान्त मोहन ने तीन छक्के व एक चौके की मदद से 25 रन, निशांत जौहरी ने एक छक्का तीन चौकों की मदद से 24 रन, रितेश व रेहान खान ने 12-12 तथा रिज्वानुद्दीन ने नाबाद 10 रन बनाए। रांची के गेंदबाजों में प्रभात ने तीन, अमन ने दो तथा दीपक व आर दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया। टीम में शानदार अर्धशतक की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले दुद्धी के जमशेद खान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि वेटरन खिलाड़ी अनिल जायसवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर रजत राज व अंकुर बच्चन थे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी, सलीम खान व सुनील जायसवाल तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया। सेमीफाइनल मुकाबले में 18 जनवरी को दुद्धी की सीनियर व जूनियर टीम आमने-सामने होंगी। सोमवार को मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर विश्राम का दिन रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर
Download App